Friday, 26 March 2021

विश्व गौरैया दिवस

🌱20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है, जो गौरैया के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसके अलावा ये शहरी वातावरण में रहने वाले आम पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु भी मनाया जाता है। 
          इस दिवस को मनाने हेतु सोनवानी अभ्यारण संघर्ष समिति द्वारा, वारासिवनी के शासकीय कन्या शाला (कमला नेहरू स्कूल) में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पढ़ने वाली छात्राओं को गौरैया से संबंधित A4 साइज के पेपर पर संबंधित विषय पर चित्र बनाकर या इस दिवस से संबंधित या पर्यावरण पर निबंध प्रतियोगिता रखी गयी। 
        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आ. प्रदीप जायसवाल, विशेष अतिथि डॉ प्रीति समकित सुराना, अध्यक्ष आ. प्राचार्या महोदया, सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य आ. सिकंदर मिश्रा, आ. अशफाक खान, आ. सुशील गणवीर, सोनवानी अभ्यारण्य समिति के सभी सदस्य एवं मार्गदर्शक रामानंद जी त्रिपाठी, आ. गंभीर जी संचेती, आ. जयकृष्ण अग्रवाल, आ. अभिषेक सुराना, आ. आदेश मॉडल आदि नगर के अनेक गणमान्य जन सहित, कमला नेहरू शासकीय विद्यालय का सम्पूर्ण शिक्षक वृन्द एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जाहिद हुसैन एवं सुशील गणवीर जी ने किया।
प्रतियोगिताओं में विजेता बेटियों को पुरुस्कृत करते हुए आ. गुड्डा भैय्या, आ. गंभीर चाचा, प्राचार्या कमला नेहरु विद्यालय, पक्षी प्रेमी आ. रामानंद त्रिपाठी के साथ मेरी भी सहभागिता रही।
     पक्षियों के कृत्रिम घोसले और पानी के पात्रों का लोकार्पण किया गया। अतिथियों द्वारा पर्यावरण-पक्षियों पर संक्षिप्त संबोधन हुआ। आ. प्रदीप जायसवाल जी ने दिवस मनाने के प्रयोजन और पर्यावरण का जीवन मे महत्व बताते हुए पक्षी एवं प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। आ. रामानंद जी ने गौरैय्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ प्रीति समकित सुराना ने बेटियों को चिरैय्या होने का भाव निहित करते "ओ री गौरैय्या!" रचना का पाठ किया। एक नन्हे कलाकार प्रणव खंडेलवाल ने "मत काटो मुझे दर्द होता है,..!" एक मार्मिक गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय की शिक्षिका टेमरे मैम एवं पतंजलि के सदस्य अशोक शिवने जी द्वारा भी छात्राओं को संबोधित किया गया।
अशफाक खान जी द्वारा पक्षी संरक्षण की शपथ दिलवाई गई, एवं सिकंदर मिश्रा जी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
सार्थक उद्देश्य लेकर किये गए सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱

0 comments:

Post a Comment