Thursday, 25 June 2020

एक मित्र ने पूछा



प्रीति जी
सादर जय जिनेन्द्र
किसी ने अंतरा शब्द शक्ति के शाब्दिक अर्थ के साथ समूह की संक्षिप्त जानकारी चाही है कृपया बताने का कष्ट करें 🙏🏻🙏🏻

मेरा उत्तर:- अंतर में उठ रहे उद्गारों को शब्द रुप में ढाल कर लेखन को शक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है "अन्तरा शब्दशक्ति" 
जो कि
व्हाट्सअप समूह
फेसबुक समूह
फेसबुक पेज
वेबसाइट
वेब पत्रिका
मासिक साझा संकलन
ईबुक
पुस्तक प्रकाशन
यूट्यूब चैनल
फेसबुक लाइव
रजिस्टर्ड संस्था 
इन सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है जिसमें हम रचनाकारों के लिए मंच उपलब्ध करवाते हैं।

विशेष उपलब्धियाँ
1. 730 दिनों में 365 किताबों के लिए "प्रकाशन द्वारा हिन्दी के प्रचार हेतु" "लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में स्थान मिला।

2. लॉक डाउन के 51 दिनों में 101 रचनाकारों की रचनाओं का 1920 पेज का वृहद संकलन इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है।

3. लॉक डाउन के 51 दिनों में 111 रचनाकारों की रचनाओं की लघुपुस्तिका ईबुक और मुद्रित दोनों ही रूपों में प्रकाशित करने का रिकॉर्ड भी इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है।

4. लॉकडाउन के किये गए निःशुल्क ईबुक प्रकाशन एवं सशुल्क मुद्रण हेतु कनाडा से ग्लोबल लिटरेचर अवार्ड 2020 भी प्राप्त हुआ है।

★अन्तरा शब्दशक्ति द्वारा हिन्दी रचनाकारों एवं हिन्दी सेवियों के अब तक किये गए सम्मान★

111 महिला रचनाकारों का 'शब्दशक्ति सम्मान 2016' (हिन्दी भवन, भोपाल 25 सितंबर 2016)

111 रचनाकारों का 'अन्तरा शब्दशक्ति सम्मान 2018' (इंदौर 2 फरवरी 2018)

65 रचनाकारों का 'भाषा सारथी सम्मान' (इंदौर 2 फरवरी 2018)

55 महिला रचनाकारों का 'वुमन आवाज़ सम्मान' (हिन्दी भवन,भोपाल 4 अगस्त 2018)

11 रचनाकारों का 'भाषा सारथी सम्मान' (हिन्दी भवन भोपाल, 29 सितंबर 2018)

60 रचनाकारों का 'अन्तरा शब्दशक्ति सम्मान 2019' (एन डी तिवारी भवन दिल्ली, 5 जनवरी 2019)

28 रचनाकारों का 'मातृभाषा उन्नयन सम्मान' (एन डी तिवारी भवन दिल्ली, 5 जनवरी 2019)

70 रचनाकारों का 'साहित्यकार स्वाभिमान सम्मान' (गुरुनानक भवन वारासिवनी, 2 जून 2019)

56 शिक्षकों का 'शिक्षा गौरव सम्मान' (सेंट विद्यासागर कान्वेंट एवं दिव्य डिवाइन स्कूल वारासिवनी, 5 सितंबर 2019)

23 बच्चों का 'विशिष्ट हिन्दी प्रतिभा सम्मान' (माउंट लिट्रा स्कूल बालाघाट 21 सितंबर 2019)

42 बहुभाषी रचनाकारों का 'भाषा समन्वयक सम्मान' (बहुभाषा सम्मेलन उर्दू हॉल हैदराबाद, 21 सितंबर 2019)

45 रचनाकारों का शब्द कोविद सम्मान (नागपुर 22 दिसम्बर 2019)

100 कलाकारों का विशिष्ट प्रतिभा सम्मान (हम सब साथ साथ 7वाँ अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया सम्मेलन भीलवाड़ा में 24 दिसम्बर 2019)

119 रचनाकारों को आपातकाल में सृजन फुलवारी में सृजन हेतु 'कलम के सिपाही' सम्मान।(17 मई 2020)

अब तक दिए गए कुछ विशेष सम्मान 

1 अन्तरा शब्दशक्ति 'भूषण सम्मान'
2 अन्तरा शब्दशक्ति 'रत्न सम्मान'
24 अन्तरा शब्दशक्ति 'गौरव सम्मान'
4 अन्तरा शब्दशक्ति 'साहित्य शिरोमणि सम्मान'
27 अन्तरा शब्दशक्ति 'शब्द सारथी सम्मान'
1 अन्तरा शब्दशक्ति 'संस्कृति सारथी सम्मान'

111+111+65+55+11+60+28+70+56+23+42+45+100+58+119 विशेष= 955 (अब तक लगभग) सम्मान।

0 comments:

Post a Comment