Friday 24 February 2017

सत्य का संधान करो

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव का पुराण पढ़,
मन में करुणा भरो,
शांति यदि पाना है तो
पाप छल से डरो।।

याद कर तांडव को
प्रलय से तुम बचो
शिव से ही शुभ  हो के
शान से जियो मरो।।

सर्व पूज्य शिव ही हैं
शिव हैं मनभावन
सत्य शिव  सुंदर का
जाप मन  से  करो।।

शिव जी का ध्यान धरो
निज  का कल्याण करो
मोक्ष यदि पाना है तो
सत्य का संधान करो।।

प्रीति सुराना

1 comment: