Monday 18 April 2016

जल बचाइये

जल जो न रहेगा तो
      जीवन कैसे चलेगा
जीवन बचाना हो तो
      जल भी बचाइये।

जल से ही जगत के
      काम सारे चलते हैं
काम के अंजाम हेतु
       मुहिम चलाइये।

जल को बचाने हेतु
      वृक्षों का होना जरुरी
आज से ही रोज एक
      वृक्ष भी लगाइये।

वृक्षों से हरियाली है
      जल से खुशहाली है
सब मिल दुनिया को
       सुन्दर बनाइये,....प्रीति सुराना

1 comment:

  1. प्रेरक प्रस्तुति
    जल है तो कल है

    ReplyDelete