Thursday 25 February 2016

साक्षरता (वर्ण पिरामिड)

संस्कृति के बचाव हेतु स्त्री साक्षरता अनिवार्य

स्व
सर्व
सद्भाव
समर्पण
समझ सके
सदा सफल हो
यदि स्त्री साक्षर हो ।

स्त्री
स्रोत
सीखों का
संस्कार का
समर्पण का
सदभावना का
सहनशीलता का।

स्त्री
सदा
सक्षम
संतति को
सही सोच दे
अत्यावश्यक ही
साक्षरता स्त्रीयों की।

स्त्री
सीखे
समझे
साक्षरता
संचारित हो
सभ्यता संस्कृति
समाजिक विकास।

स्त्री
सहे
समता
समर्पण
सन्तानोंत्पत्ति
न साधन नारी
सर्वकल्याणकारी।

सु
सुता
सिया ने
स्वकर्म से
सतयुग में
स्त्री साक्षरता को
सम्मान दिलवाया। ,...प्रीति सुराना

0 comments:

Post a Comment