Wednesday 1 April 2015

"जियो और जीने दो"

महावीर जयंती पर अनंत शुभकामनाएं



शिव सुख पाना है तो त्यागी बनो,..
पद महावीर का पाना है तो त्यागी बनो,..
त्यागी तपस्वी को देव भी करते हैं नमन,..
भव भ्रमण मिटाना है तो त्यागी बनो,.....

आत्मा उच्च बनाना है तो त्यागी बनो,..
मोक्ष की रिद्धी पाना है तो त्यागी बनो,..
कर्म खपाने मे तप बहुत काम आते हैं,..
महावीर सा नाम कमाना है तो त्यागी बनो,....

तीर्थंकर का गोत्र पाना है तो त्यागी बनो,..
अंतराय दूर भगाना है तो त्यागी बनो,..
"जियो और जीने दो" महावीर का है संदेश,..
इसे जन=जन तक पहुंचाना है तो त्यागी बनो,....प्रीति सुराना

2 comments:

  1. बहुत सुन्दर सामयिक प्रस्तुति ..
    आपको भी महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर और प्रेरक

    ReplyDelete