Friday 30 April 2021

बेड़ा पार करेंगे राम

छोड़ बुरे करो अच्छे काम।
सहना सीखो छाँव-घाम।
धैर्य धारण कर लोगे जब,
तो बेड़ा पार करेंगे राम।। 

सच्चा भक्त, या हो वाम।
करे दंड-भेद-दाम या साम।
उद्देश्य अगर लोकहित हो,
तो बेड़ा पार करेंगे राम।। 

चरण प्रभु के लेना थाम।
जाकर राम प्रभु के धाम।
जनहित की करना याचना,
तो बेड़ा पार करेंगे राम।। 

याद रखो बस सुबह-शाम।
नाम जपो तुम आठो याम।
मैले मन को निर्मल कर लो,
तो बेड़ा पार करेंगे राम।। 

केवल जपना नहीं है नाम।
कर्मों का ही मिलेगा दाम।
कर्म यदि होंगे अच्छे सब,
तो बेड़ा पार करेंगे राम।। 

डॉ प्रीति समकित सुराना

1 comment: