Monday, 27 July 2020

प्रिय चाय,



तुमसे जुड़ी अनगिनत यादें
रातों का जागना
दोस्तों की ठिठोली
किताबें और बातें
और
तुम्हें बनाते हुए
तुम्हारा चीनी, अदरक और दूध के संग घुलकर
खौलते हुए
रंगत का बदलना,
पीते ही ताजगी का अहसास।
न भूख जरुरी न प्यास
अगर तुम मिलती रहो 
हर थोड़ी देर में भर ग्लास!

#डॉप्रीतिसमकितसुराना

0 comments:

Post a Comment