Sunday 3 April 2016

कविमन

एक प्रयास और,...

आज मेरा कविमन
         रचे घनाक्षरी छंद
लेखन से मन सदा
       धन्य होना चाहिए।

विषय है लेखनी से
     कविता के सृजन का
कलम से प्रवाहित
        छंद होना चाहिए।

कविता में भाव रहे
     लेखनी से शब्द बहे
श्रोता सुने काव्य तो
      प्रसन्न होना चाहिए।

है काव्य एक साधना
      सरस्वती आराधना
लेखन से लोक हित
      सिद्ध होना चाहिए।         
               प्रीति सुराना

0 comments:

Post a Comment