Wednesday 27 January 2016

शाम हो गई

डैने फैलाए
उड़ने को आतुर
नन्हे परिंदे।

नन्हे परिंदे
सीख रहे उड़ना
अपनी मां से।

छोड़ के मां को
गए नन्हे परिंदे
उड़ना सीखा।

शाम हो गई
लौट रहे नीड़ों में
परिंदे सारे।

0 comments:

Post a Comment