Tuesday 3 December 2019

दुनिया के सात अजूबों को देखें...सेवेन वंडर्स इन कोटा में।

दुनिया के सात अजूबों को देखें...सेवेन वंडर्स इन कोटा में।
  
दुनिया के सात अजूबो से कौन वाकिफ नहीं है...हर किसी की चाहत होती है कि, वह इन अजूबो की सैर करें। हालांकि इस ख्वाहिश को पूरा कर पाना सबके लिए संभव नहीं है। पर मैं खुशकिस्मत हूँ कि गुलशन-साक्षी, श्वेता और बावच्चों के साथ यह सौभाग्य मुझे आसानी से मिल गया।

आप भी दुनिया के सात अजूबो की सैर भारत के राज्य राजस्थान के कोटा शहर में देख सकते हैं। बता दें, इन अजूबो को कोटा में असली सात अजूबो की हुबुहू नकल करके बनाया गया है।

जी हां संसार में यूं तो इन्सान ने द्वारा बनाई गयी हजारो ऐसी कृतियां है, जिन्हें देख आप अचंभे में पड़ जायेंगें। लेकिन दुनिया के सात अजूबो की बात ही अलग है। अपनी शिल्प कला, वास्तु कला और भवन निर्माण कला के लिए दुनिया के सात अजूबे हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।दुनिया के सात अजूबो में से एक अजूबा यानी ताजमहल हमारे भारत यानी आगरा में स्थित है, जिसे लोग दूर देश विदेश से देखने आते हैं। ठीक ऐसा ही ताजमहल आपको कोटा के "सेवन वंडर्स ऑफ़ वर्ल्ड पार्क में देखने को मिल जायेगा।

एफिल टावर

पेरिस के एफिल टावर को कौन नहीं जानता।लेकिन अगर आप नजदीक से उसकी खासियत को निहारना चाहते हैं तो कोटा के किशोर सागर तालाब के पास बने पार्क में हूबहू वैसा ही आसमान को छूता टावर आपको नजर आ जायेगा। 

पिरामिड

पेरिस के एफिल टावर के पास ही आपको पिरामिड में सोते हुए तूतेनखामेन भी मिल जाएंगे। उस जमाने में अद्धुत कलाकृति का नमूना जहां इतने बड़े पत्थरों को इतनी ऊंचाई तक ले जाना भी पहेली ही थी। लेकिन यहां इस इमारत को आकार देने में दिक्कत नहीं महसूस हुई।

पीसा की झुकी हुई मीनार

जब आप पिरामिड से थोड़ा आगे बढ़ेंगे तो आपको पीसा की झुकी हुई मीनार नजर आएगी देखने को मिल जाएगी। इटली में पीसा की मीनार तो बनने के बाद झुकी थी। बता दें, पीसा इटली का एक छोटा-सा शहर है जहां विश्‍व प्रसिद्ध झुकी हुई मीनार है। पीसा की यह झुकी हुई मीनार सैकड़ों सालों से सैलानियों की उत्‍सकुता का केंद्र बनी हुई है।

कोलेजियम

रोम का कोलेजियम भी यहीं अपनी ऊंची और टूटी दीवारों के साथ स्वागत करता दिख जाएगा।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी

जब बात सात अजूबो की हो रही है तो स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता है। यहां न्यूयॉर्क के किनारे का फैला समंदर भले ही न हो लेकिन किशोर सागर के किनारे बनी हाथ में मशाल लिए स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी अहसास दिलाती है कि शायद न्यूयॉर्क यहीं कहीं हैं।

क्राइस्ट द रिडीमर

इतना ही आपको इस पार्क में ब्राजील स्थित क्राइस्ट द रिडीमर की हाथ फैलाए विशालकाय मूर्ति में दिखाई देगी जो ब्राजील की बड़ी पहाड़ी पर स्थापित है। हालांकि यहां पहाड़ जैसी ऊंचाई तो नहीं लेकिन क्राइस्ट द रिडीमर की विशालकाय प्रतिमा यहां आने वाले पर्यटकों को जरूर रोमांचित करेगी।

ताजमहल

दुनिया के इन अजूबों में एक अजूबा हिंदुस्तान में भी है, जिसे काफी लोग करीब से भी देख चुके होंगे। जी हां, मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल। हिंदुस्तान के शहंशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए आगरा' में इस खूबसूरत इमारत का निर्माण कराया था। कोटा में भी ऐसा ही एक प्रतीकात्मक ताजमहल देखने को मिल जाएगा।

अनुभव का निष्कर्ष

सपनों को मन में न रखें, जब समय ने चाहा प्रत्यक्ष हैम सातों अजूबों के दर्शन कर लेंगे पर आज यह मुराद क्यों न कोटा के सेवन वंडर्स पार्क में पूरा कर लें। मैंने तो किया आप भी जरूर आएं एक बार। अकल्पनीय आंनद मिलेगा।

संकलनकर्ता
प्रीति समकित सुराना
संस्थापक
अन्तरा शब्दशक्ति

0 comments:

Post a Comment