Monday 2 September 2019

🙏🏻गणपति के 108 नाम और मेरी याचना🙏🏻

🙏🏻गणपति के 108 नाम और मेरी याचना🙏🏻

हे !
प्रथमेश्वर,भालचन्द्र, बुद्धिनाथ, धूम्रवर्ण,
एकाक्षर, एकदन्त, गजानन, गजकर्ण,
गजनान, गजवक्र, गजवक्त्र, गणाध्यक्ष,
गौरीसुत, लम्बोदर, लम्बकर्ण, बालगणपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

निदीश्वरम, शूपकर्ण, वक्रतुण्ड, शुभम,
पुरुष,सिद्धिदाता, सिद्दिविनायक, सुरेश्वरम,  
महाबल, महेश्वर, मंगलमूर्त्ति, मूषकवाहन,
अखूरथ, अलम्पता, अमित, महागणपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

अवनीश, अविघ्न, भीम, अनन्तचिदरुपम,
बुद्धिनाथ, बुद्धिप्रिय, बुद्धिविधाता, मूढ़ाकरम,
चतुर्भुज, देवादेव, देवांतकनाशकारी, दूर्जा,
देवव्रत, देवेन्द्राशिक, धार्मिक, भुवनपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

गदाधर, द्वैमातुर, एकदंष्ट्र, ईशानपुत्र,
गणाध्यक्षिण, गुणिन, हरिद्र, उमापुत्र
कपिल, कवीश, कीर्त्ति, हेरम्ब,
कृपाकर, कृष्णपिंगाश, क्षेमंकरी, भूपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

मनोमय, मृत्युंजय, मुक्तिदायी,सर्वदेवात्मन,
नादप्रतिष्ठित, नमस्थेतु, नन्दन, सर्वात्मन,
सिद्धांथ, क्षिप्रा, सर्वसिद्धांत,  ओमकार,
शशिवर्णम, शुभगुणकानन, श्वेता, वरगणपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

पीताम्बर, प्रमोद, रक्त, रुद्रप्रिय,
स्कन्दपूर्वज, सुमुख, स्वरुप, सिद्धिप्रिय,
तरुण, उद्दण्ड, वरप्रद, वरदविनायक,
विद्यावारिधि, विघ्नहर, विघ्नहर्त्ता, वीरगणपति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

विकट, विश्वमुख, विघ्नराजेन्द्र, विघ्नविनाशाय,
विघ्नेश्वर, विघ्नविनाशक, विनायक, यज्ञकाय,
विश्वराजा, यशस्कर, योगाधिप, यशस्विन,
नाम एक सौ आठ स्मरण किये "गणपति",
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

जीवन भर जीव ने पाप पुण्य खूब किये,
कर्म किये अनुकूल प्रतिफल भूलकर,
भूल चूक माफ करो, मेरा मन साफ करो,
राह दिखाओ जिसमें हो स्मृति से विस्मृति,
हाथ जोड़ विनती है अति की करो इति।
विपदा संताप हरो सुधारो जीवन की गति।।

प्रीति सुराना

1 comment: