Thursday 2 May 2019

एक हृदय विदारक घटना

ॐ शांति
                 एक हृदय विदारक घटना जिससे उबरना कभी संभव ही नहीं होता क्योंकि जीवन से जुड़े कुछ तारों का टूटना हमारे लिए अपूरणीय क्षति ही होता है। मानो शरीर का कोई अंग कटकर अलग हो गया हो और हम विकलांग हो गए हों।
               ऐसी ही एक घटना आज घटी जिसने जीवन में, आस्था पर, भावनाओं पर कई सवाल तो खड़े किये ही साथ ही बुरी तरह तोड़कर, झकझोर कर चली गई।
                समकित की बहन म.सा., मेरी ननद म.सा. और बच्चों के बुआ म. सा. साध्वी सुदर्शिता जी (दल्ली राजहरा वाले) और साध्वी प्रियदर्शिता जी (महासमुंद वाले) का सड़क दुर्घटना में देवलोक होना हम सब के लिए असहनीय, अपूर्णीय क्षति हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार👇🏻
🏳‍🌈*हृदय विदारक दुर्घटना*
             प.पू.प्रवर्तिनी श्री निपुणा श्री जी म.सा. सुशिष्या प.पू.मंजुलाश्री जी म.सा. आदि ठाना 5 का आज भोर में मदुराई से कन्याकुमारी के लिए विहार हुआ था कि मदुराई में साध्वी वृंद एक ट्रक की चपेट में आ गये। इस हृदय विदारक दुर्घटना में प.पू.साध्वी श्री प्रियदर्शिता श्री जी म.सा. एवं प.पू.साध्वी श्री सुदर्शिता श्री जी म.सा. का कालधर्म होगया है। प.पू.साध्वी श्री सम्यकनिधि श्री जी म.सा. गंभीर स्थिति में मदुराई के अस्पताल में हैं।
            परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत चारित्र आत्माओं को सदगति प्रदान करें और स्वास्थ्य लाभ ले रहे साध्वयियों को शीघ्र स्वस्थ करें।
            प.पू.साध्वी श्री प्रियदर्शिताश्री जी म.सा. एवं प.पू.साध्वी श्री सुदर्शिताश्री जी म.सा. की पालकी आज 4.30 बजे मदुराई में निकलेगी। आज संध्या मदुराई में अंतिम संस्कार होगा।
            आप दोनों को विदा कहना अंतर्मन को क्षत विक्षत कर रहा है। दोनों बड़े म.सा. मंजुला श्री जी और मधुस्मिता जी की हालत की कल्पना से मन सिहर उठा और उसपर सम्यक निधि जी के स्वास्थ्य की चिंता भी, ईश्वर सभी को कालचक्र का यह कुठाराघात सहने की हिम्मत दे।

जाने वाले चले जाते हैं
छोड़ जाते हैं
कई जोड़ी आँखों में आँसुओं के समंदर।
जियेंगे हम सभी
क्योंकि काल की गति काल ही जाने
पर कैसे रखेंगे मन पर मनो का पत्थर
ये हम जाने हमारा मन ही जाने।

अश्रुपूरित श्रद्धांजलि😭😭😭😭😭
समकित प्रीति तन्मय जयति जैनम की ओर से।

1 comment: