Monday 21 March 2016

मुझे भी मिला 'शान-ए-भारत' सम्मान,..

"राष्ट्रीय सम्मान *शान-ए-भारत" से सम्मानित होकर भावविभोर हुई मैं,..
(वारासिवनी (म.प्र.) से प्रीति सुराना)
    ऐतिहासिक रहा करनाल(हरियाणा) में श्री नरेंद्र अरोरा एवं डॉ किशोर अरोरा के कुशल संचालन में 'प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति' द्वारा आयोजित "शान-ए भारत" सम्मान समारोह।
         'समिति द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के लिए देश भर से लगभग 100 प्रतिभाओं को उनकी साहित्यिक, सांस्कृतिक और समाजिक कार्यों द्वारा देश के लिए किये जा रहे व्यक्तिगत प्रयासों, सेवाओं , नई सोच द्वारा वैचारिक क्रांति और सद्भावना के प्रचार जैसी अनेक गतिविधियों के लिए चयनित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस(23 मार्च) की स्मृति में रविवार, 20 मार्च, 2016 को प्रात: 11 बजे इंद्र पैलेस गार्डन, करनाल(हरियाणा) में संपन्न हुआ।
               देश भक्ति से ओत-प्रोत,स्वतंत्रता संग्रामियों की वेशभूषा पर आयोजित बच्चों की परिधान प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत और नृत्य,देशभक्ति गीतों की सीडी के विमोचन और अमरेंद्रसिंह जी,किरनजीत संधु जी, असीम राठौर जी सहित अनेक राष्ट्र भक्तों के प्रेरक विचारों के साथ  राष्ट्रस्तरीय श्रद्धांजलि एंव सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभागीयों का सम्मान पगड़ी पहनाकर और स्मृतिचिन्ह प्रदान करके किया गया।
      इस विशेष कार्यक्रम में एसपी करनाल, मुख्य मंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता आदि अनेक विशिष्ट जनों की साथ साथ शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधु, शहीद राजगुरु के पौत्र सतशील राजगुरु ,शहीद सुखदेव के पौत्र  अनुज थापर व नाती विशाल नय्यर, शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद की भतीजे सुजीत आज़ाद ,शहीद करतार सिंह सराभा के पौत्र इंद्र ग्रेवाल,शहीद उधम सिंह के पौत्र हरपाल सिंह, बहादुर शाह ज़फर के पौत्र मुग़ल प्रिंस तूसी, महावीर सिंह राठौर के पौत्र असीम राठौर,स्वतंत्रता सेनानी चांदी राम वर्मा के पौत्र संजीव वर्मा,अवन्ति बाई लोधी एवं बटुकेश्वर दत्त जैसे भारत माँ के महान सपूतो के परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment