Monday 16 March 2015

तेरी यादें

तेरी यादें मेरे जीवन की कश्ती है,
तेरी यादों की मेरे दिल में बस्ती है,.. 

तू जो ना हो तो जीवन में कुछ भी ना हो,
तू है तो हर एक पल में ढेरो मस्ती है,..
  
तेरे बिन दुनिया में खुशियां महंगी लगती,
तेरा संग पाने को सारी  चीजें  सस्ती है,..

तू है तो सब कुछ है मेरे इस जीवन में,
तेरे बिन तनहा ना मेरी कोई हस्ती है,.....प्रीति सुराना

2 comments:

  1. Wah Wah, Kya mukamil dil ke armaan..Tum ne aica aihsas de diya jo jeevan me kabhi mehsus hua nhi ...Ye yaaden hi jeene ka sabub , fir pane ki tamanna ... Kabile tareef rachna Priti Surana ji.

    ReplyDelete